खेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 213 रनों का टारगेट

jantaserishta.com
28 April 2024 9:27 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 213 रनों का टारगेट
x
आईपीएल ब्रेकिंग
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें सनराइजर्स टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में चेन्नई ने 213 रनों का टारगेट सेट किया.
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 3 विकेट पर 212 रन बनाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली और 54 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 98 रन बनाए. वो अपने लगातार दूसरे शतक से चूक गए. गायकवाड़ ने 3 छक्के और 10 चौके जमाए.
उनके अलावा डेरेल मिचेल ने 32 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि आखिर में शिवम दुबे ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन जड़ दिए. हैदराबाद टीम के लिए कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका. भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट हासिल किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story