खेल

फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप-2025 के फाइनल में चेल्सी

jantaserishta.com
9 July 2025 11:18 AM IST
फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप-2025 के फाइनल में चेल्सी
x
न्यू जर्सी: फ्लूमिनेंस को 2-0 से मात देकर चेल्सी ने क्लब विश्व कप-2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस सेमीफाइनल मैच के हीरो जोआओ पेड्रो रहे। दोनों गोल इसी खिलाड़ी ने दागे। 'ब्लूज' के नए सदस्य ने दोनों हाफ में शानदार गोल करते हुए ब्राजीलियन टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब चेल्सी का सामना रियल मैड्रिड सीएफ और पेरिस सेंट-जर्मेन के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
70 हजार से ज्यादा फैंस से भरे स्टेडियम में चेल्सी को मुकाबले में अपनी पकड़ बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लेना पड़ा। शुरुआती 10 मिनट में उन्होंने गेंद पर कब्जा जमा लिया और कुछ मौके बनाए। जोआओ पेड्रो का पहला गोल 18वें मिनट में आया, उन्होंने 20 गज की दूरी से एक शॉट लगाकर फुटबॉल को गोलपोस्ट के कोने में पहुंचाया।
25वें मिनट में हरक्यूलिस ने गोल का शानदार मौका बनाया, लेकिन कुकुरेला ने गोललाइन पर क्लियर कर दिया। पहले हाफ के अंत में फ्लूमिनेंस को पेनल्टी मिली। रिने का क्रॉस चालोबा के हाथ से टकराया, लेकिन वीएआर चेक के बाद फैसला बदल दिया गया। जोआओ पेड्रो ने मैच का दूसरा गोल 56वें मिनट पर किया। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने गोल की ओर बढ़ते हुए क्रॉसबार से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया।
जोआओ पेड्रो ने फ्लूमिनेंस से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इंग्लैंड आने से पहले क्लब के लिए 36 मुकाबले खेले थे। यही वजह रही कि गोल दागने के बाद उन्होंने कोई खास जश्न नहीं मनाया। इसी के साथ चेल्सी ने लगातार दूसरे मुकाबले में ब्राजीलियन क्लब को हराया है, जिसके साथ 2023 की कोपा लिबर्टाडोरेस विजेता फ्लूमिनेंस के लिए इस टूर्नामेंट का अंत हो गया।
फ्लूमिनेंस ने ग्रुप स्टेज में बोरुसिया डॉर्टमंड को रोका था, जिसके बाद उसने इंटर मिलान को हराया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में अल-हिलाल को शिकस्त दी, लेकिन चेल्सी के सामने यह टीम कमजोर साबित हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story