खेल

चेल्सी ने यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग जीतकर यूरोपीय क्लब ट्रॉफियों का सेट पूरा किया

jantaserishta.com
29 May 2025 11:28 AM IST
चेल्सी ने यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग जीतकर यूरोपीय क्लब ट्रॉफियों का सेट पूरा किया
x
व्रोकला: चेल्सी ने पोलैंड के व्रोकला स्टेडियम में रियल बेटिस को 4-1 से शिकस्त दी। इसी के साथ चेल्सी इतिहास रचते हुए सभी पांच यूरोपीय क्लब ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई है। कोल पाल्मर के शानदार दूसरे हाफ के प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।
यूएफा चैंपियंस लीग में दो जीत, यूएफा यूरोपा लीग में दो, यूएफा सुपर कप में दो और यूएफा कप विनर्स कप में दो जीत के बाद यह चेल्सी की पहली कॉन्फ्रेंस लीग सफलता है। हालांकि, अब विनर्स कप का आयोजन नहीं होता। इस सीजन (लीग चरण के बाद) यूएफा कॉन्फ्रेंस लीग में चेल्सी के कुल 42 गोल प्रतियोगिता के लिए एक रिकॉर्ड है। इसी के साथ चेल्सी ने 2022/23 सीजन में फिओरेंटीना के कुल 37 गोल को पीछे छोड़ दिया।
अब्दे एजालजौली के शानदार गोल ने बेटिस को मुकाबले के 9वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। ये टीम 65वें मिनट तक आगे चल रही थी, लेकिन इसके बाद चेल्सी ने बैक-टू-बैक चार गोल दागकर खिताबी मैच 4-1 से जीत लिया। चेल्सी की ओर से 65वें मिनट में कप्तान एंजो फर्नांडीज ने गोल दागा। कोल पाल्मर के पास को हेडर से उन्होंने गोल पोस्ट के अंदर भेजने में कामयाबी हासिल की।
पहले गोल के 5 मिनट बाद निकोलस जैक्सन के गोल ने चेल्सी को 2-1 से बढ़त दिला दी। इस गोल में भी पोल्मर की भूमिका रही। मुकाबले के 83वें मिनट में सब्स्टीट्यूट जॉर्डन सांचो ने गोल दागा, जिसके बाद इंजरी टाइम में मोइसेस कैसेडो ने गोल करते हुए चेल्सी को 4-1 पर ला दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story