खेल
चैंपियंस ट्रॉफी : वो टीम जिसके नाम टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत
jantaserishta.com
30 Aug 2025 4:41 PM IST

x
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी20 फॉर्मेट की चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम नहीं है?
यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने 2 सितंबर 2022 को हांगकांग के खिलाफ 155 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं। शारजाह में ग्रुप-ए के इस मैच में हांगकांग ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
पाकिस्तान की टीम ने 13 के स्कोर पर कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया। बाबर 8 गेंदों में महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने फखर जमां के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़ते हुए पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ला दिया।
फखर जमां 41 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान ने 16.1 ओवरों में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से रिजवान ने खुशदिल शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
रिजवान 57 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों के साथ 78 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि खुशदिल ने 15 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 35 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से एहसान खान विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 शिकार किए।
इसके जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवरों में महज 38 रन पर सिमट गई। 16 के स्कोर पर कप्तान निजाकत खान (8) का विकेट गंवाने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि हांगकांग का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद नवाज को 3 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा नसीम शाह ने 2 शिकार किए। शाहनवाज दहानी को 1 सफलता हाथ लगी। टी20 फॉर्मेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत के मामले में भारतीय टीम दूसरे पायदान पर मौजूद है, जिसने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से जीत दर्ज की थी।
Tagsचैंपियंस ट्रॉफीटी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीतटी20 फॉर्मेटchampions trophybiggest win in t20 formatt20 format
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





