
x
Lahore लाहौर: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसका विजेता सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा। ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के साथ अंक बांटने पड़े थे, जो बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को आठ रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
टीमें: अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सिदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा और स्पेंसर जॉनसन।
Tagsचैंपियंस ट्रॉफीअहमChampions Trophyahemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





