खेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश के कारण मैच हुआ रद्द, पाकिस्तान की बड़ी फजीहत, संसद में उठेगा मुद्दा

jantaserishta.com
27 Feb 2025 5:00 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश के कारण मैच हुआ रद्द, पाकिस्तान की बड़ी फजीहत,  संसद में उठेगा मुद्दा
x
Champions Trophy 2025: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बड़ी फजीहत हुई है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की ही मेजबानी में खेला जा रहा है. मगर यह मेजबान टीम ग्रुप स्टेज से भी आगे नहीं बड़ सकी है. बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान टीम बगैर कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. ऐसे में अब बड़ी खबर सामने आ रही है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब अपनी टीम की हार का मुद्दा संसद में उठाएंगे. वो इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर संसद में रखेंगे. पीएम शरीफ के राजनीतिक और सार्वजनिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने एक निजी चैनल पर यह जानकारी दी है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) के नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम की अपमानजनक हार हुई और वो टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई. इस पर शरीफ सरकार संज्ञान लेगी.
राणा ने बताया कि पाकिस्तान टीम का जो बेहद खराब प्रदर्शन रहा है, उस पर प्रधानमंत्री व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे. वो पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े मुद्दों को संसद और कैबिनेट में उठाएंगे. राणा ने कहा कि भले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक स्वतंत्र संस्था है. यह बोर्ड अपने फैसले खुद ही लेता है. मगर वो प्रधानमंत्री से अपील करेंगे कि टीम का हार का मुद्दा संसद और कैबिनेट में उठाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story