खेल
चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड, लिवरपूल और चेल्सी ने दर्ज की जीत
jantaserishta.com
23 Oct 2025 11:20 AM IST

x
मैड्रिड: रियल मैड्रिड ने जुवेंटस को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग अभियान में अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी है। इस टीम ने तीन मुकाबलों में नौ अंक हासिल कर लिए हैं।
मुकाबले के पहले हाफ में मैड्रिड ने दबदबा बनाए रखा, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। मैड्रिड को सबसे शानदार मौका हाफ-टाइम के दौरान मिला। किलियन एम्बाप्पे ने ब्राहिम के प्रभावशाली पास को अपने पास लिया और बॉक्स के अंदर से बाएं पैर से एक शक्तिशाली ड्राइव लगाई, लेकिन डि ग्रेगोरियो के शानदार रिएक्शन स्टॉप ने 40वें मिनट में फ्रांसीसी खिलाड़ी को गोल करने से रोक दिया।
ब्रेक के बाद गतिरोध तोड़ते हुए जूड बेलिंगहैम ने 57वें मिनट में गोल दागकर रियल मैड्रिड को 1-0 से बढ़त दिला दी। एक अन्य मैच में लिवरपूल ने पहले हाफ के 10 मिनट में तीन गोल दागकर फ्रैंकफर्ट पर 5-1 से जीत दर्ज की।
रेड्स ने ड्यूश बैंक पार्क में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा और इस सीजन के लीग चरण में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। रासमस क्रिस्टेंसन ने 26वें मिनट में मुकाबले का पहला गोल दागा, जिसके बाद ह्यूगो एकिटिके ने शानदार गोल के साथ स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद वर्जिल वैन डाइक (39) और इब्राहिमा कोनाटे (44) ने पहले हाफ में कॉर्नर से गोल करके मैच का रुख पलट दिया। लिवरपूल इस मैच में 3-1 से आगे थी।
दूसरे हाफ में कोडी गाकपो (66) और डोमिनिक सोबोस्जलाई (70) के गोलों ने आर्ने स्लॉट की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। दूसरी ओर, चेल्सी ने अजाक्स को 5-1 से शिकस्त दी। 18वें मिनट मार्क गुइयू ने गोल दागकर मैच का खाता खोला। इसके बाद मोइसेस कैसेडो 27वें मिनट गोल किया।
33वें मिनट बाद अजाक्स के वाउट वेघोर्स्ट ने पेनाल्टी स्पॉट से गोल करते हुए चेल्सी की बढ़त को कम कर दिया, लेकिन हाफ-टाइम से ठीक पहले चेल्सी 4-1 से आगे थी। स्थानापन्न टायरिक जॉर्ज ने हाफ टाइम के तुरंत बाद (48वें मिनट) गोल दागकर टीम को 5-1 की लीड दिला दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





