खेल
'बुर्ज खलीफा' सॉन्ग पर चहल की पत्नी धनाश्री का दिखा गजब अंदाज...देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
29 May 2021 5:36 PM IST

x
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा अपने लाजवाब डांस के लिए जानी जाती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा अपने लाजवाब डांस के लिए जानी जाती हैं. उनके द्वारा शेयर किये गए वीडियोज झट से वायरल हो जाते हैं. धनाश्री को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. लोग उनके डांस को काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनके डांस वीडियो की डिमांड करते हुए देखे जाते हैं. इसी क्रम में अब धनाश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिसमें वे 'बुर्ज खलीफा' गाने पर गजब के अंदाज में डांस करती हुई देखी जा सकती हैं.
धनाश्री ने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें वे लाल रंग के शॉर्ट ड्रेस में जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए वे लिखती हैं, "पिछले साल दुबई में आईपीएल के दौरान..बुर्ज खलीफा..अब 2.0 की जरूरत है..क्या कहते हैं". बता दें, धनाश्री के इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर फैन्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "चहल भाई कहां हैं..उन्हें भी साथ में नाचने का मौका दो". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "बस गाना अलग होता है, स्टेप सभी में एक जैसे ही होते हैं"
बता दें, धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी साल 2020 में हुई थी. धनाश्री का का डांस से जुड़ा हुआ खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 15 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं. यहां वे अक्सर अपने फैन्स के लिए डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं
Next Story





