खेल

चहल और अय्यर ने मिलकर सिराज की नई हेयरस्टाइल की जमकर उड़ाई खिल्ली

Tara Tandi
28 Feb 2022 12:02 PM IST
चहल और अय्यर ने मिलकर सिराज की नई हेयरस्टाइल की जमकर उड़ाई खिल्ली
x
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो गई है। भारत ने 3-0 से क्लीनस्वीप किया और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

India vs Sri Lanka T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म हो गई है। भारत ने 3-0 से क्लीनस्वीप किया और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच के बाद चहल टीवी पर अय्यर का इंटरव्यू हुआ और इस दौरान गेस्ट अपीयरेंस के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहुंच गए। चहल और अय्यर ने मिलकर सिराज की नई हेयरस्टाइल की जमकर खिल्ली उड़ाई।

श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज के दौरान तीन मैचों में 174.36 के धांसू स्ट्राइक रेट से 204 रन ठोके। अय्यर इस सीरीज के दौरान एक बार भी आउट नहीं हुए और भारत की ओर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बीसीसीआई टीवी पर चहल टीवी के इस एपिसोड में अय्यर ने बताया कि इस सीरीज के दौरान उनकी क्या रणनीति रही।
चहल टीवी के इस एपिसोड के बीच में ही सिराज भी चले आए स्क्रीन पर और उनके आते ही चहल ने कहा, 'सिराज का स्वागत करें। उनके बाल देखिए, ऐसा लग रहा है कि किसी ने बहुत समय से घास पर पानी नहीं डाला है और यह एकदम सूख गई है।' तीनों खिलाड़ियों ने इस पर ठहाके लगाए।
Next Story