खेल

कॉनवे-रवींद्र के बीच शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

jantaserishta.com
19 Nov 2025 5:26 PM IST
कॉनवे-रवींद्र के बीच शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
x
नेपियर: न्यूजीलैंड ने बुधवार को मैकलीन पार्क में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा कर लिया है। अंतिम वनडे मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
बारिश के चलते मुकाबले की शुरुआत में काफी देरी से हुई। मैच में ओवरों की कटौती की गई। दोनों टीमों को 34-34 ओवर खेलने का मौका दिया गया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 34 ओवरों के खेल तक 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। वेस्टइंडीज महज 86 रन तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शाई होप ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ छठे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला। ग्रीव्स 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यहां से शाई होप ने रोमारियो शेफर्ड के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। कप्तान शाई होप 69 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 109 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शेफर्ड ने 14 गेंदों में 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। उनके अलावा, मैथ्यू फोर्ड ने 21 रन बनाए।
मेहमान टीम की ओर से नाथन स्मिथ ने 42 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि काइल जैमीसन ने 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 33.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 16.3 ओवरों में 106 रन की साझेदारी की।
रचिन 46 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे, जबकि कॉन्वे 84 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की टीम 194 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 34) ने टॉम लैथम (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story