खेल
कैच छूटा! आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
12 Sept 2022 8:30 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
दुबई: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों हार का सामना पड़ा है. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रनों से पराजित किया. पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रनों का टारगेट मिला था लेकिन उसकी पूरी टीम 20 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
फाइनल मुकाबला पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. शादाब के खराब दिन की शुरुआत उस वक्त हो गई थी जब वह एक ओवरथ्रो को रोकने की कोशिश करते हुए खुद को नियंत्रित नहीं सके और मैदान पर फिसल गए. इसी दौरान गेंद उसके सिर के पास जा लगी. हालांकि अनिवार्य कंकशन टेस्ट के बाद शादाब खेलने के लिए फिर से तैयार हुए और उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, यहां तक कि उन्हें एक कामयाबी भी हासिल हुई.
जब पाकिस्तान के लिए मुकाबला नियंत्रण में लग रहा था तभी शादाब खान ने 18वें ओवर में हारिस रऊफ की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर भानुका राजपक्षे का एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ा. उस समय भानुका राजपक्षे 45 रन पर खेल रहे थे. शादाब ने इसके बाद एक और कैच टपकाया. अबकी बार तो कैच पकड़ने के लिए वह अपने साथी खिलाड़ी आसिफ अली से जा भिड़े. यह वाकया पारी के 19वें ओवर में घटा.
उस ओवर में मोहम्मद हसनैन की छठी गेंद पर भानुका राजपक्षे ने डीप मिडविकेट पर बड़ा शॉट खेला. इस कैच को लपकने के लिए आसिफ अली और शादाब खान दौड़ लगा रहे थे. आसिफ ने कैच पकड़ लियाा था, इसी दौरान शादाब ने भी जोश में आकर डाइव लगा कैच पकड़ने का प्रयास किया. नतीजतन दोनों खिलाड़ी की टक्कर हो गई और गेंद भी छिटककर बाउंड्री के बाहर चली गई जिसके चलते राजपक्षे को छह रन मिले. जमीन पर गिरने के कारण शादाब को इस दौरान गर्दन के पास चोट आई और खेल भी कुछ काफी देर तक रूका रहा.
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उसने एक समय 58 रन पर पांच विकेट खो दिए थे. इसके बाद वानिंदु हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने 58 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा. हसारंगा ने 21 बॉल पर 36 रनों की पारी खेलाी जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. हसारंगा के आउट होने के बाद भी राजपक्षे ने तूफानी बैटिंग जारी रखी जिसके चलते श्रीलंका छह विकेट पर 170 रन तक पहुंच पाया. भानुका राजपक्षे 45 बॉल पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए.
जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की भी शरुआत खराब रही और उसने बाबर आजम (5) और फखर जमां (0) का विकेट सस्ते में गंवा दिया. इसके बाद मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने 71 रनों की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की. जब इफ्तिखार अहमद 32 रनों के स्कोर पर आउट हुए तो नेट रन-रेट का प्रेशर पाकिस्तान पर काफी बढ़ चुका था. बाद में मोहम्मद रिजवान भी 55 रन बनाकर आउट हो गए जिसके चलते पाकिस्तान की टीम पूरी तरह मैच से बाहर हो गई.
ये छक्का क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. pic.twitter.com/yunCTCBufY
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyan) September 11, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





