खेल

कोहली के फार्म से जुड़े सवालों से परेशान हुए कप्तान रोहित फिर दिया यह जवाब

Subhi
15 July 2022 10:44 AM IST
कोहली के फार्म से जुड़े सवालों से परेशान हुए कप्तान रोहित फिर दिया यह जवाब
x
भारत और इंग्लैंड के बीच लार्ड्स वनडे में भी पूर्व कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी खेलने से चूक गए। कोहली ने आउट होने से पहले 3 बेहतरीन चौके लगाए और 16 रन बनाकर विली की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे।

भारत और इंग्लैंड के बीच लार्ड्स वनडे में भी पूर्व कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी खेलने से चूक गए। कोहली ने आउट होने से पहले 3 बेहतरीन चौके लगाए और 16 रन बनाकर विली की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे। इस तरह विराट के फार्म को लेकर जो चर्चा चल रही थी उसे और हवा मिल गई।

मैच के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में जब कप्तान रोहित से विराट के फार्म को लेकर एकबार फिर से सवाल किया गया तो रोहित इस सवाल से थोड़े परेशान नजर आए और इसे पास करने की कोशिश की। रोहित ने पत्रकार के सवाल को बीच में रोकते हुए कहा कि विराट को लेकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है यार। मुझे तो समझ में भी नहीं आता है भाई, खैर पूछिए।

रोहित ने कहा कि "वह कई सालों से खेल रहे हैं। वह एक महान बल्लेबाज हैं और उन्हें कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि फार्म ऊपर-नीचे होते रहता है। यह सभी खिलाड़ियों के करियर का एक भाग होता है। यह सभी के साथ होता है। इसलिए एक खिलाड़ी जिसने आपके लिए कई मैच जीते हैं उन्हें एक केवल 1 या दो इनिंग्स की आवश्यकता होती है। यही मेरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि बाकी लोग भी यही सोचते होंगे।

लोग हमेशा उनके खराब फार्म को लेकर बातें करते रहते हैं। लेकिन हमें यह पता होना चाहिए कि प्रदर्शन ऊपर-नीचे होता है लेकिन बतौर खिलाड़ी जो क्वालिटी है वह स्थायी है जो कभी खत्म नहीं हो सकती है। उन्होंने कई सेंचुरी लगाई है आप उनका औसत देख सकते हैं। उनके पास अनुभव है। सभी खिलाड़ी खराब दौर से गुजरते हैं। कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो हमेशा रन बनाता है। व्यक्तिगत जीवन में भी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं।"

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम लार्ड्स में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने में कामयाब रही। लार्ड्स में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 146 के स्कोर पर आलआउट कर दिया और 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हमें भूलना नहीं चाहिए कि ओवल में टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब रविवार को होने वाला मुकाबला सीरीज का डिसाइडर मैच होगा।


Next Story