खेल
आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो, खाता भी नहीं खोल सके
jantaserishta.com
17 Dec 2025 12:47 PM IST

x
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार से एडिलेड में शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गए।
कैमरन ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है।
आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था। केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन केकेआर के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।
कैमरन ग्रीन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ ही दाएं हाथ के एक सक्षम बल्लेबाज हैं। वह मैच की परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में सक्षम में हैं। केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल की सेवा नहीं मिल पाएगी। रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रसेल के विकल्प के रूप में ही केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है।
पूर्व में कैमरन ग्रीन एमआई और आरसीबी के लिए खेलते हुए बतौर ऑलराउंडर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। 2023 में वह मुंबई इंडियंस , जबकि 2024 में आरसीबी के लिए खेले थे। एमआई के लिए 16 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 452 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 255 रन बनाए। इसके अलावा, कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 16 विकेट लिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





