खेल
कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर लगाया शतक, टूट गया ग्लेन मैक्सवेल का ये रिकॉर्ड
jantaserishta.com
24 Aug 2025 5:34 PM IST

x
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को साउथ मैके में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में रनों का अंबार लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन ने तूफानी शतक लगाते हुए ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 276 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 118 रन की पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट का यह दूसरा सबसे तेज शतक था। पूर्व में दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था। मैक्सवेल ने 2015 में सिडनी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाया था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे का सबसे तेज शतक ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ लगाया था। मैक्सवेल ने तब 40 गेंद में शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे का चौथा सबसे तेज शतक जेम्स फॉकनर ने 2013 में भारत के खिलाफ 57 गेंद पर लगाया था।
बात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट पर 431 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 103 गेंद पर 142, कप्तान मार्श ने 106 गेंद पर 100, कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद पर 8 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 118 और एलेक्स कैरी ने 37 गेंद में 7 चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।
विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 24.5 ओवरों में 155 रन पर सिमट गई। टीम ने 11 के स्कोर पर एडेन मार्करम का विकेट गंवा दिया था। मार्करम महज 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 8.1 ओवरों के खेल तक महज 50 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। यहां से टोनी डी जॉर्जी ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जॉर्जी (33) का विकेट गिरते ही एक बार फिर विकेटों का पतझड़ लग गया। ब्रेविस ने 28 गेंदों में पांच छक्कों और 2 चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ला सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





