
x
भारत को आईसीसी के तीनों बड़े खिताब दिलाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत को आईसीसी के तीनों बड़े खिताब दिलाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें धौनी के साथ एक बुजुर्ग महिला नजर आ रही है. वीडियो में बुजुर्ग महिला धौनी को आशीर्वाद और बड़ी सलाह देते नजर आ रही हैं दरअसल धौनी मुंबई में एक ऐड की शूटिंग में व्यस्त थे. उसी समय उनसे मिलने के लिए एक बुगुर्ज महिला फैन पहुंची. महिला ने धौनी से मिलकर आशीर्वाद और सलाह दी कि उनको बेटा होगा तो उसका नाम रोशन ही रखना.
महिला ने धौनी से बात करते हुए बताया कि उसके पास 5 हजार वग फीट की दुकान और मकान हैं. महिला ने धौनी को बताया, उसके पांच बेटे हैं और अब वो अपने पोतों के साथ समय बिताती हैं इसपर धौनी ने अपनी बुजुर्ग महिला फैन को कहा, यही सबसे अच्छा समय है. आप पोते-पोतियों के साथ समय बिता सकती हैं. उसके बाद बुजुर्ग महिला फैन ने अचानक धौनी से पूछ लिया कि उनके कितने बच्चे हैं. इस पर धौनी ने जवाब दिया - एक है. उसके बाद फिर बुजुर्ग महिला ने पूछा बेटा है? तो धौनी ने बताया कि बेटा नहीं, बेटी है.
उसके बाद बुजुर्ग महिला फैन ने सलाह दी कि बेटा होगा तो उसका नाम रोशन ही रखना. उसके बाद महिला ने कहा, बेटा तुम्हारा नाम रोशन करेगा गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. धौनी संन्यास के बाद भी काफी चर्चा में रहते हुए. धौनी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके फैन फॉलोइंग संन्यास के बाद भी कम नहीं हुए हैं
Next Story





