
x
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क को एक दुर्लभ सम्मान मिला है. सिडनी ग्राउंड्स में आज उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में साथी क्रिकेटरों के साथ कई देशों की महिला क्रिकेटर्स भी मौजूद थीं. मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट हो रहा है। मेलिंडा ने 1991 से 2005 तक ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। क्लार्क ने कहा कि स्टेडियम में उनकी प्रतिमा देखकर उन्हें खुशी मिलती है.
बेलिंडा क्लार्क दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के बीच एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रखती हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1997 और 2005 में उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता था।
Next Story





