खेल

स्मिथ से तनावपूर्ण संबंधों को लेकर ब्रॉड ने कही ये बात

Ritisha Jaiswal
18 May 2021 5:08 PM IST
स्मिथ से तनावपूर्ण संबंधों को लेकर ब्रॉड ने कही ये बात
x
इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि टेस्ट में कुछ मौकों पर उन्हें आराम दिये जाने से गुरेज नहीं है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का कहना है कि टेस्ट में कुछ मौकों पर उन्हें आराम दिये जाने से गुरेज नहीं है लेकिन इस मामले में संवाद स्पष्ट होना चाहिए. ब्रॉड न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ अगले तीन महीने में होने वाली टेस्ट सीरीज़ की तैयारी में जुटे हैं. ब्रॉड ने हाल ही में चयनकर्ता के रूप में पद से हटाए गए एड स्मिथ के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद उन दोनों का नजरिया अलग था.

सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेलता, टेस्ट के लिए फिट
स्टुवर्ट ब्रॉड ने ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए कहा- '' मैं वास्तविकता को समझता हूं और मुझे पता है कि कोई भी हरेक टेस्ट नहीं खेल सकता, लेकिन यदि इसे लेकर संवाद स्पष्ट हो तो आप इसका कारण समझ जाते हैं." उन्होंने कहा- '' आपको समझ में आ जाता है कि आपको एक मैच से इसलिये आराम दिया गया ताकि आप अगले मैच के लिये फिट रह सकें." उन्होंने ये भी कहा कि यदि उन्हें विकल्प दिया जाये तो वो सभी सात टेस्ट खेलना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि वे सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेलते और वे फिट हैं

स्मिथ और ब्रॉड बीच संवाद सही नहीं था
पिछले महीने राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद से हटाये गए एड स्मिथ के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में भी उन्होंने खुलकर कहा- '' कई लोगों के बॉस होते हैं जो उन्हें दूसरों की तरह नहीं मानते. उन्होंने मुझे दूसरे खिलाड़ियों की तरह दर्जा नहीं दिया. हमारे बीच आपसी संवाद सही नहीं था और उनका नजरिया कुछ अलग था.''


Next Story