खेल
ब्रिसबेन टेस्ट: 334 रन पर समाप्त हुई इंग्लैंड की पहली पारी, जो रूट को आउट नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया
jantaserishta.com
5 Dec 2025 10:52 AM IST

x
ब्रिसबेन:ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमट गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 9 विकेट पर 325 रन से की थी। 9 रन और जोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर के रूप में दसवां विकेट गिरा। आर्चर 38 रन बनाकर आउट हुए। रूट और आर्चर के बीच दसवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। आर्चर ने 36 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली।
मैच के पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो रूट का शतक पहले दिन का आकर्षण रहा था। रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला शतक और कुल 40वां टेस्ट शतक लगाया। वह 40 या उससे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले सचिन, कैलिस और पोंटिंग के बाद चौथे बल्लेबाज बने।
रूट 206 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए क्रॉली के साथ 97 रन की और चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 54 रन की साझेदारी की। रूट के अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 93 गेंद पर 76 रन की पारी खेली। आर्चर तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स खाता नहीं खोल सके।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। माइकल नासेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट लिए। बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। मैच पर पकड़ बनाने के लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की पारी को कम-से-कम स्कोर पर समेटना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





