खेल
ब्रिसबेन टेस्ट: 8 विकेट से जीती ऑस्ट्रेलिया, सीरीज में 2-0 से आगे
jantaserishta.com
7 Dec 2025 4:15 PM IST

x
ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को महज 65 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
65 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड 22 और मार्नस लाबुशेन 3 के रूप में 2 झटके लगे। जेक वेदरलैंड 17 रन और स्टीव स्मिथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, इंग्लैंड की दूसरी पारी 241 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके अलावा, जैक क्रॉली ने 44, विल जैक्स ने 41 रन बनाए। पहली पारी में
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिए। ब्रेडन डोगेट ने 1 विकेट लिए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट के नाबाद 138 रन की मदद से 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन बनाकर पहली पारी में 177 रन की बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में 8 विकेट लेने और 77 रन बनाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 0-2 से आगे हो गई है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से विजयी रही थी। पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड ने गाबा टेस्ट में भी अपने प्रदर्शन से निराश किया है। तीसरे टेस्ट के लिए उतरने से पहले इंग्लैंड को निश्चित रूप से अपने खेल में बदलाव लाना होगा। पर्थ टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम को लताड़ा था। ब्रिसबेन की हार के बाद भी इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गजों ने टीम की आलोचना की है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





