खेल

100वें टेस्ट में एंजलो मैथ्यूज को सपोर्ट करने पहुंची दोनों बेटियां, वायरल हुई तस्वीर

Tara Tandi
24 July 2022 4:09 PM IST
100वें टेस्ट में एंजलो मैथ्यूज को सपोर्ट करने पहुंची दोनों बेटियां, वायरल हुई तस्वीर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की सीरीज का निर्णायक और आखिरी टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. ये मुकाबला एंजलो मैथ्यूज के लिए बेहद खास है, क्योंकि वो पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी एक फोटो जमकर वायरल हो रही है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

एंजलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) की 100वें टेस्ट मैच से पहले एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें इस खास मौके पर मैथ्यूज मैच से पहले अपनी दोनों बेटियों को गोद में लिए नजर आए. मैथ्यूज का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. एक समय ऐसा था जब वह टीम में जगह पक्की करने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह पक्की की.
पाकिस्तान के खिलाफ खेला था पहला टेस्ट



एंजलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) जिस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मैथ्यूज ने 4 जुलाई 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेला था. मैथ्यूज ने डेब्यू टेस्ट में 42 और 27 रनों की अहम पारियां खेली थीं और दोनों पारियों में एक-एक विकेट भी लिया था. मैथ्यूज के अगर टेस्ट करियर की बात करें तो, वह करीब 7000 रन बना चुके हैं और 30 से ज्यादा विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं.
Next Story