खेल

बॉब और ब्रॉक की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

Ritisha Jaiswal
21 Feb 2021 3:08 PM IST
बॉब और ब्रॉक की जोड़ी ने लगातार तीसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
x
नौंवीं सीड क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में गत विजेता पांचवीं सीड अमेरिका के राजीव राम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नौंवीं सीड क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में गत विजेता पांचवीं सीड अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जोए सालिसबुरी की जोड़ी को हराकर रविवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने राम और सालिसबुरी की जोड़ी को एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

डोडिग और पोलासेक की जोड़ी का साथ में यह पहला ग्रैंड स्लैम युगल खिताब है। डोडिग और पोलासेक की जोड़ी ने शुरुआत से ही राम और सालिसबुरी की जोड़ी पर दबाव बनाए रखा और उन्हें वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
राम और सालिसबुरी की जोड़ी लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में पहुंची थी। यदि वह मुकाबला जीत जाते तो बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन के बाद पहली ऐसी पुरुष जोड़ी बनते जिसने लगातार दो बार पुरुष युगल वर्ग में खिताब जीता है अमेरिका के बॉब और ब्रॉयन की जोड़ी ने 2009, 2010 और 2011 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल का खिताब जीता था।


Next Story