खेल

न्यूजीलैंड को झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगे

jantaserishta.com
3 Nov 2026 10:57 AM IST
न्यूजीलैंड को झटका, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगे
x
ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज हार चुकी न्यूजीलैंड को पहले वनडे में बड़ा झटका है। अुनभवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इंजरी की वजह से पहले वनडे से बाहर हो गए हैं।
कॉनवे मंगलवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथी तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टकरा गए। हेनरी और कॉनवे की टक्कर कैच लेने की कोशिश में हुई। दोनों खिलाड़ियों का तुरंत मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने इलाज किया। कॉनवे को कनकशन हुआ है। उनके सिर की चोट की जांच की गई।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, "कॉनवे को आगे की जांच के लिए ए एंड ई ले जाया गया, जिसमें कनकशन की पुष्टि हुई, जिससे वह बुधवार को भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके शामिल होने पर भी नजर रखी जाएगी।"
न्यूजीलैंड के चोटिल खिलाड़ियों की सूची में कॉनवे का नाम सबसे नया है। ऑलराउंडर मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र पहले ही हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विकेटकीपर और ओपनर टिम सीफर्ट को पहले दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन सोमवार को उन्हें भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम में शामिल किया गया। कप्तान मिशेल सेंटनर ने इशारा किया कि कॉनवे की अनुपस्थिति में सीफर्ट खेल सकते हैं।
सेंटनर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि सीफर्ट हमारी टीम में बैक-अप बल्लेबाज हैं। अगर डेव नहीं खेल पाते हैं तो शायद उनके लिए यह सीधा मौका होगा। हालांकि, कॉनवे वनडे क्रिकेट में बहुत अच्छे हैं।
न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पहले ही टी20 सीरीज हार चुकी है। ऐसे में वनडे सीरीज से पहले मैच से कॉनवे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। 35 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने 43 वनडे की 42 पारियों में 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,692 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 152 रन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story