शेन वॉर्न के कमरे में मिला खून, चौंक गए फैंस, लेकिन...

नई दिल्ली: थाईलैंड जाने से पहले शेन वॉर्न (Shane Warne) को छाती में दर्द हुआ था. इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से भी बात की थी. थाईलैंड पुलिस (Thailand Police) ने यह जानकारी दी है. शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया. उनकी मौत की वजह (Shane Warne Heart Attack) हार्ट अटैक को माना जा रहा है. थाईलैंड पुलिस के अधिकारी युत्ताना सिरीसोम्बात ने पत्रकारों को बताया, उन्हें अस्थमा था और हार्ट को लेकर उन्होंने डॉक्टर को दिखाया भी था. हमें उनके परिवार से यह जानकारी मिली है कि जब वह अपने देश में थे तब उनकी छाती में दर्द हुआ था. पुलिस ने बताया कि शेन वॉर्न के कमरे में खून भी मिला. हालांकि यह खून वॉर्न का ही था जो सीपीआर देने के बाद निकला था. थाईलैंड पुलिस 52 साल के शेन वॉर्न की मौत को संदिग्ध नहीं मान रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





