खेल

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और आप सांसद हरभजन सिंह मिले

jantaserishta.com
9 Jun 2022 3:59 PM IST
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और आप सांसद हरभजन सिंह मिले
x

नई दिल्ली: कई क्रिकेटर ऐसे हैं जो अब राजनेता बन चुके हैं और अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ हैं. इन्हीं में से दो क्रिकेटर जो वर्ल्डकप विजेता भी रह चुके हैं, उनकी मुलाकात हुई है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह की मुलाकात हुई और दोनों ने तस्वीर शेयर की है.

मज़े की बात ये है कि गौतम गंभीर ने जब हरभजन सिंह के साथ तस्वीर शेयर की तो मज़ेदार कैप्शन लिखा. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने लिखा कि AAP से तो पुरानी दोस्ती है और रहेगी.
बता दें कि हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा है, जबकि गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद हैं. गंभीर अक्सर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते रहते हैं.
लेकिन इसका असर हरभजन और गौतम की दोस्ती पर नहीं पड़ा, यही कारण है कि उन्होंने तस्वीर के साथ यह मज़ेदार कैप्शन लिखा. हरभजन सिंह ने भी इस फोटो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि लीजेंड गौतम गंभीर, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे. गंभीर ने यहां पर बतौर मेंटर काम किया और उनकी मेंटरशिप में लखनऊ की टीम प्लेऑफ तक जगह बना पाई. अपने पहले ही आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story