
x
Delhi दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का नाम पाकिस्तान के शोएब अख्तर के साथ क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक तेज गेंदबाज के रूप में लिया जाता है। सटीक लाइन लेंथ के साथ ब्रेट ली की कहर बरपाती गेंदें विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती थीं। अक्सर ऐसा होता था कि बल्लेबाज कुछ समझे उससे पहले ली की गेंद उसका विकेट उड़ा चुकी होती थी। विश्व क्रिकेट के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज ली को अपने सपने को पूरा करने के लिए सेल्समैन की नौकरी करनी पड़ी थी।
ब्रेट ली का जन्म 8 नवंबर 1976 को न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। ली ने किशोरावस्था से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का सपना देखा था। उनकी गेंद की गति को देख उन्हें मौके भी मिल रहे थे। लेकिन, आर्थिक रूप से खुद को सबल बनाए रखने के लिए ब्रेट ली ने पुरुषों के सूट बनाने वाली बार्कले स्टोर में सेल्समैन की नौकरी की थी। तब, ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका डेब्यू नहीं हुआ था और घरेलू क्रिकेट में पैसे पर्याप्त नहीं मिलते थे। इसलिए अपने सपने को पूरा करने के लिए ली सेल्समैन की नौकरी से भी नहीं चूके। ली की ये कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो किसी मजबूरीवश अपने सपने से समझौता कर लेते हैं।
23 साल की उम्र में ब्रेट ली ने 1999 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट और 2000 में वनडे में डेब्यू किया था। 2005 में उन्होंने टी20 में डेब्यू किया था। अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब उनका नाम ऑस्ट्रेलिया के सबसे धनी खिलाड़ियों में शुमार है। ली ने 76 टेस्ट में 310 विकेट, 221 वनडे में 380 विकेट और 25 टी20 में 28 विकेट लिए।
ब्रेट ली ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी/घंटा (100.1 मील प्रति घंटा) की गति से गेंद फेंकी थी। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी सबसे तेज गेंद है। इसी गेंद ने उन्हें विश्व का दूसरा सबसे तेज गेंदबाज बना दिया। सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है। अख्तर ने 2003 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड के निक नाइट के खिलाफ 161.3 किमी/घंटा (100.23 मील प्रति घंटा) की गति से गेंद फेंकी थी। तीनों फॉर्मेट मिलाकर ब्रेट ली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 718 विकेट लिए हैं और सफलतम गेंदबाजों की सूची में 15वें स्थान पर हैं।
Tagsब्रेट लीऑस्ट्रेलियातेज गेंदबाजक्रिकेटशोएब अख्तरअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट718 विकेटटेस्टवनडेटी20न्यू साउथ वेल्स161.1 किमी/घंटाप्रेरणासेल्समैन नौकरीविश्व क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





