खेल

Birthday special : गेंदबाज नवदीप सैनी की फिटनेस और बॉडी को देख भूल जाएंगे कोहली की बॉडी

Ritisha Jaiswal
23 Nov 2020 6:12 PM IST
Birthday special :  गेंदबाज नवदीप सैनी की फिटनेस और बॉडी को देख भूल जाएंगे कोहली की बॉडी
x
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर कितने सजग है यह जग जाहिर है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस को लेकर कितने सजग है यह जग जाहिर है। उन्हीं के फिटनेस फ्रीक होने के कारण भारतीय टीम मैदान पर काफी फिट दिखाई देती है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी शानदार बॉडी है। लेकिन अगर आप तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की फिटनेस और बॉडी को देखेंगे तो विराट कोहली और बाकी खिलाडिय़ों की बॉडी भूल जाएंगे। भारतीय टीम तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपनी बॉडी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करते हैं। जिस कारण आप उन्हें भारत का सबसे फिट खिलाड़ी कह सकते हैं। नवदीप सैनी मंगलवार को 28 साल के हो गए हैं।

नवदीप सैनी की खासियत

नवदीप सैनी आईपीएल के दौरान तेज गेंदबाजी और सटीक लाइन और लेंथ से सबका दिल जीत लिया। सैनी 150 किमी. प्रति रफ्तार से तेज यॉर्कर फेंकते हैं जिसे बल्लेबाज को खेलने में परेशानी होती है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए ही सैनी को भारतीय टीम में चुना गया।

नवदीप सैनी करियर की शुरूआत

नवदीप सैनी ने अपने करियर का पदार्पण पिछले ही साल विंडीज टीम के खिलाफ खेले गए टी-20 सीरीज में किया था। सैनी ने पहले ही मैच में 4 ओवर में विंडीज टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट कर पवैलियन भेजा। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। सैनी ने विंडीज टीम के खिलाफ ही वनडे करियर का आगाज किया था।

करियर : सैनी ने भारत के लिए 8 टी-20 और 2 वनडे मैच खेलें हैं जिसमे उन्होंने क्रमश: 11 और 4 विकेट हासिल की है।

नवदीप सैनी की रिप्ड बॉडी की तस्वीरें



Next Story