खेल

एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
17 July 2022 11:48 AM IST
एशिया कप को लेकर बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट का असर वहां के क्रिकेट बोर्ड और खेलप्रेमियों को भुगतना पड़ सकता है. दरअसल, श्रीलंका से एशिया कप 2022 की मेजबानी छिन सकती है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बोर्ड मेम्बर्स ने विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसके लिए यूएई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ चर्चा चल रही है.

यह ध्यान देने वाली बात है कि श्रीलंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज का सफलतापूर्वक आयोजन किया है. फिलहाल वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी मोहन डी सिल्वा ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हां, पूरी संभावना है कि एशिया कप को यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है. इस मामले में ACC के अधिकारियों से भी बात की है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी.' पिछला यानी 2018 एशिया कप भी यूएई में ही हुआ था. तब टीम इंडिया चैम्पियन रही थी.
भले ही संयुक्त अरब अमीरात को एक संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट के समय को देखते हुए रेगिस्तान में गर्मी से निजात पाना आयोजकों के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक रहेगा. इन घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का हालिया बयान श्रीलंका क्रिकेट के लिए आशा की किरण बना हुआ है.
पीसीबी के सीईओ फैसल हसनैन ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता श्रीलंका का सपोर्ट करना और वहां एशिया कप खेलना है. अगर यह टूर्नामेंट श्रीलंका में नहीं होता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. पाकिस्तान के मौजूदा श्रीलंका दौरे के साथ कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम लगातार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के संपर्क में हैं.
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story