खेल

बड़ा उलटफेर: जो नहीं सोचा था वो हो गया, नामीबिया ने श्रीलंका को हरा दिया

jantaserishta.com
16 Oct 2022 1:10 PM IST
बड़ा उलटफेर: जो नहीं सोचा था वो हो गया, नामीबिया ने श्रीलंका को हरा दिया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्टूबर) को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हुई. पहले ही मैच में दुनिया को यहां उलटफेर देखने को मिल गया है और नामीबिया ने श्रीलंका को हरा दिया है. कुछ वक्त पहले ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने सोचा भी नहीं होगा कि पहले ही मैच में उसका ऐसा हाल होगा. नामीबिया ने इस मैच में 55 रनों से जीत हासिल की है और टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का ऐतिहासिक आगाज किया है.
आपको बता दें कि यह क्वालिफाइंग राउंड का पहला मैच था, इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था. नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए 163 का स्कोर बनाया है. श्रीलंका को टूर्नामेंट का पहला मैच जीतने के लिए 164 रन बनाने थे, लेकिन एशिया कप की चैम्पियन यहां पर फेल साबित हुई और 108 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
स्कोरबोर्ड:
नामीबिया: 163/7 (20 ओवर)
श्रीलंका: 108/10 (19 ओवर)
ऐसी फेल हुई श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की शुरुआत भी नामीबिया की तरह ही खराब ही रही, यहां श्रीलंका ने सिर्फ चार ओवर के भीतर ही 21 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद श्रीलंका मैच में कभी वापसी ही नहीं कर पाया और उसके सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान दसुन सनाका ने बनाए, उन्होंने 29 रनों की पारी खेली.
लेकिन नामीबिया द्वारा दिए गए 164 रनों के टारगेट को पाने में यह काफी नहीं रही. नामीबिया की ओर से इस मैच में डेविड वीज़, बरनार्ड, बेन और जेन ने 2-2 विकेट लिए. नामीबिया ने अंत में इस मैच में 55 रनों से जीत हासिल की और एशिया कप की चैम्पियन टीम श्रीलंका को मात दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story