खेल

रेसलर विनेश फोगाट की बड़ी कामयाबी, हासिल किया ओलंपिक कोटा

jantaserishta.com
20 April 2024 7:00 PM IST
रेसलर विनेश फोगाट की बड़ी कामयाबी, हासिल किया ओलंपिक कोटा
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने वूमेन्स 50 किलो भारवर्ग में देश के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया है. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में जारी एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में विनेश ने कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यजी को हराकर ये उपलब्धि हासिल की. विनेश ने 50 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में गनिक्यजी को 10-0 से हराया. इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों को अपने देश के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा मिलेगा.
विनेश ने इस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती मैच में कोरियाई प्रतिद्वंद्वी मिरान चियोन को एक मिनट 39 सेकंड तक चले मुकाबले में हराया. उनकी मजबूत पकड़ का विरोधी के पास कोई जवाब नहीं था. अगले मुकाबले में उन्होंने 67 सेकंड में कंबोडिया की एसमानांग डिट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब सेमीफाइनल में जीत हासिल करके उन्होंने बड़ी कामयाबी हासिल की.
विनेश ने हाल ही में पटियाला में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान 50 के अलावा 53 किलो भारवर्ग में भी भाग लिया था. 53 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में वह हार गई थीं. मगर 50 किग्रा वेट कैटेगरी में जीत के चलते विनेश को एशियन ओलंपिक क्वालिफायर के लिए एंट्री मिल गई थी. उन्होंने 50 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल में शिवानी को हराया था.
उधर अंशु मलिक ने भी वूमेन्स 57 किलो भारवर्ग में भारत के लिए कोटा हासिल किया है. अंशु ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की रेसलर को 10-0 से हराया. हालांकि मानसी को 62 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वो कोटा हासिल करने चूक गईं.
विनेश फोगाट देश के उन तीन शीर्ष पहलवानों में से है जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्रदर्शन की अगुवाई की थी. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज की लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से उन्हें जमानत मिल गई.
29 वर्षीय विनेश फोगाट ने 2019 और 2022 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान 53 किलो में कांस्य और एशियाई खेलों (2018) में 50 किलो में स्वर्ण पदक जीता था. इस साल पेरिस ओलंपिक 17 दिन चलेंगे. यह गेम्स 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story