
x
Sports खेल : स्टार फारवर्ड किलियन एमबाप्पे बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए जिससे रियाल मैड्रिड क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपेक्षित शुरुआत नहीं कर पाया और उसे सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के खिलाफ अपना पहला मैच 1–1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
रियाल मैड्रिड के कोच जाबी अलोंसो ने हार्ड रॉक स्टेडियम में अल हिलाल के खिलाफ मैच से पहले कहा, 'एमबाप्पे को बुखार है। वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे।' रियाल मैड्रिड के पास मैच के आखिरी समय में जीत हासिल करने का सुनहरा मौका था जब उसे वीडियो समीक्षा प्रणाली के जरिए इंजरी टाइम में पेनल्टी किक मिली थी लेकिन फेडरिको वाल्वरडे उसे गोल में नहीं बदल पाए। इस तरह से 15 बार के यूरोपीय चैंपियन के कोच के रूप में अपने पहले मैच में अलोंसो जीत से शुरुआत नहीं कर पाए।
इससे पहले गोंजालो गार्सिया ने 34वें मिनट में रियाल मैड्रिड के लिए गोल किया। इसके सात मिनट बाद रूबेन नेवेस ने पेनल्टी किक पर अल हिलाल के लिए बराबरी का गोल किया। प्रतियोगिता के वाशिंगटन में खेले गए एक अन्य मैच में रैंडल कोलो मुआनी और फ्रांसिस्को कोन्सीसाओ के दो-दो गोल की मदद से युवेंटस ने अल ऐन को 5-0 से हराया। इटली के क्लब युवेंटस के लिए कोलो मुआनी ने 11वें मिनट में पहला गोल किया।
इसके 10 मिनट बाद कोन्सीसाओ ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर गेंद को ड्रिबल किया और स्कोर 2-0 कर दिया। केनान यिल्डिज ने 31वें मिनट में गोल किया तथा कोलो मुआनी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में अपना दूसरा गोल करके युवेंटस को हाफ टाइम तक 4-0 से आगे कर दिया। कोन्सीसाओ ने 58वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से पांचवा गोल किया।
Tagsमैचझटकाएमबाप्पेफिटरियलअसरmatchblowmbappefitrealimpactजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





