क्रिकेट के मैदान से बड़ी खबर: खिलाड़ी के हेलमेट पर गेंद लगने से हुआ चोटिल, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नई दिल्ली: गॉल में वेस्ट इंडीज और श्रीलंका (West Indies vs Sri Lanka) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक बड़ी घटना घटी. दरअसल, फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे वेस्ट इंडीज के एक खिलाड़ी के हेलमेट पर गेंद लगने से वो चोटिल हो गया, जिसके बाद उसे स्ट्रेचर पर टांग कर मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. इंजर्ड हुए खिलाड़ी का नाम जेरेमी सोलोजानो (Jeremy Solozano) है. 26 साल का ये कैरेबियाई बल्लेबाज इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहा था. लेकिन अपने डेब्यू मैच में ही उसे मैदान से सीधा अस्पताल जाना पड़ा.
Get Well soon Jeremy Solozano 🥺#SLvWI #SLvsWI #WIvSL pic.twitter.com/k5w2Zn7EFa
— CRICKET VIDEOS 🏏 (@AbdullahNeaz) November 21, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





