खेल

आईपीएल से बड़ी खबर, सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
22 Sept 2021 3:25 PM IST
आईपीएल से बड़ी खबर, सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव
x

नई दिल्ली: IPL के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया. लंबे अंतर के बाद यूएई में शुरू हुए आईपीएल से एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसके संपर्क में आए 6 अन्य खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया है.

बता दें कि आज शाम को ही सनराइजर्स हैदराबाद का दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुकाबला है. हालांकि, आज के मैच पर कोई असर नहीं होगा और मैच खेला जाएगा.


सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मैच की शुरुआत से पहले जो RT-PCR का टेस्ट होता है, उसमें ये रिजल्ट निकला है. इसके बाद उनके संपर्क में आए हुए प्लेयर्स और स्टाफ को आइसोलेशन में डाल दिया गया है.
जिन सदस्यों को आइसोलेट किया गया है, उनमें विजय शंकर (प्लेयर), विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) शामिल हैं.
टीम के बाकी सदस्यों और स्टाफ का भी RT-PCR टेस्ट किया गया है, जिनमें सभी का रिजल्ट नेगेटिव आया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story