खेल

IPL से बड़ी खबर, एमएस धोनी फिर बने CSK के कप्तान

jantaserishta.com
30 April 2022 7:32 PM IST
Big news from IPL, MS Dhoni again became the captain of CSK
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने फिर से कमान एमएस धोनी को सौंपने का फैसला किया है. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका ऐलान किया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल से पहले ही रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाया था.
लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन बेहतरीन नहीं रहा. सीएसके ने अपने शुरुआती मैच लगातार गंवाए और अभी तक खेले गए 8 मैच में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को जारी किए गए बयान में इसकी जानकारी दी. सीएसके ने अपने बयान में कहा, 'रवींद्र जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने की अपील की है. एमएस धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story