खेल

एमएस धोनी के फैन्स के लिए आई बड़ी खबर, खुशी से झूमने को होंगे मजबूर

jantaserishta.com
17 Oct 2021 11:51 AM IST
एमएस धोनी के फैन्स के लिए आई बड़ी खबर, खुशी से झूमने को होंगे मजबूर
x

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को केकेआर को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद जब मशहूर कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कहा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं तो धोनी ने इसके रिप्लाई में कहा कि लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है। धोनी के इस बयान के बाद इस बात की उम्मीद की जाने लगी थी कि वे चेन्नई की तरफ से एक सीजन में और खेलते नजर आ सकते हैं। लेकिन अब सीएसके के अधिकारियों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगले सीजन में भी धोनी ही सीएसके की तरफ से खेलते नजर आएंगे क्योंकि टीम उन्हें मेगा आईपीएल ऑक्शन में रिटेन करेगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएसके मैनजमेंट ने धोनी को रिटेन करने की पुष्टि कर दी है। एएनआई से बात करते हुए सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि पहले रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल कप्तान को रिटेन करने के लिए किया जाएगा। ये एक फैक्ट है। रिटेन कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। धोनी के मामले में ये कोई महत्व नहीं रखता है। उनके केस में वो सेकेंडरी चीज होगी। क्योंकि उनके लिए पहला रिटेंशन कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा। टीम को धोनी की जरूरत है और निश्चिंत रहें कि वह अगले साल वापस आएंगे।
सीएसके को चौथी बार खिताब दिलाने के बाद धोनी ने आगे की योजना पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि मैं कितने दिनों तक खेलूंगा। दो नई टीमों के आने के साथ हमें तय करना है कि सीएसके के लिए क्या अच्छा है। यह मेरे टॉप तीन या चार में होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर टीम बनाने के बारे में है कि फ्रैंचाइजी को नुकसान न हो। हमें यह देखना होगा कि अगले 10 वर्षों में कौन योगदान दे सकता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story