
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में इस साल अंत तक होने वाले विधान सभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर बीजेपी (BJP) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. इसको लेकर धर्मशाला में 12 से 15 मई तक बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति आयोजित होगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इसके अलावा इस कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी हिस्सा लेंगे, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि इसके जरिए बीजेपी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधान सभा चुनाव में युवाओं को आकर्षित करने की योजना बना रही है.
इसमें भारतीय किक्रेटर राहुल द्रविड भी शामिल होंगे। उनकी सफलता को लेकर युवाओं में एक संदेश दिया जाएगा कि राजनीति ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी हम आगे बढ़ सकते हैं: विशाल नहेरिया, विधायक, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश (9.5)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





