चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका, इंटरनेशनल प्लेयर ड्वेन ब्रावो ने किया संन्यास का ऐलान

वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडरों में से एक ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप में पांच मैचों में इस दूसरी जीत से वेस्टइंडीज की सेमीफाइनल में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई। अब ग्रुप-वन से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ में हैं शामिल हैं, जबकि इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





