धाकड़ बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल और विराट कोहली दिखेंगे साथ, RCB ने इतने करोड़ में खरीदा

दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हो रही है. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं. नीलामी सूची में 164 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा है. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें RCB ने खरीदा.
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल के लिए रिकॉर्ड बोली लग रही है. उनको खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ मची है. उनकी बोली 14 करोड़ के पार हो गई है. बाजी RCB ने मारी है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.25 करोड़ में खरीदा है. मैक्सवेल को खरीदने के लिए RCB और CSK में आर-पार की लड़ाई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





