खेल

BCCI का बड़ा एक्शन, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और प्रवीण आमरे पर लगाया जुर्माना

jantaserishta.com
23 April 2022 12:23 PM IST
BCCI का बड़ा एक्शन, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और प्रवीण आमरे पर लगाया जुर्माना
x

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नो-बॉल को लेकर अंपायर के खिलाफ नाराजगी जताने और मैच में बाधा पहुंचाने का खामिजाया उठाना पड़ा है. पंत पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 100 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है. यानी उनकी पूरी मैच फीस काट दी गई है. पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है. आमरे इस विवाद के दौरान मैदान पर चले गए थे. उन्हें एक मैच के लिए बैन किया गया है. वहीं, उनपर भी मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है.

शार्दुल ठाकुर पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना ठोका गया है. पंत ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के आरोप को स्वीकार कर लिया है. मैच में ऋषभ पंत का साथ देने के कारण शार्दुल को आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने का दोषी पाया गया गया है. ठाकुर ने भी अपनी सजा को मंजूर कर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story