
x
Sports स्पोर्ट्स: भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इंजर्ड हैं। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में गिल इंजर्ड हो गए थे। उनकी गर्दन में परेशानी है। इंजरी की वजह से गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। सीनियर खिलाड़ी नितीश राणा ने शुभमन गिल के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। नितीश राणा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम में लौट चुके हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं।
राणा और गिल एक साथ खेल चुके हैं। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान एक फैन ने राणा से गिल की हेल्थ के बारे में पूछा। जवाब में राणा ने कहा, "भाई है यार मेरा छोटा वो, पहले से बेहतर है। नितीश राणा और शुभमन गिल 2018 से 2021 तक आईपीएल में एक साथ केकेआर के लिए खेल चुके हैं। 2022 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस से जुड़ गए। 2025 में नितीश राणा को केकेआर ने रिलीज कर दिया था। 2025 में नितीश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। आईपीएल 2026 में राणा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राणा ट्रेड के माध्यम से आरआर से डीसी में पहुंचे हैं।
नितीश राणा बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही, वह पार्ट टाइम स्पिनर और बेहतरीन फील्डर हैं। आईपीएल में केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं। राणा भारतीय टीम के लिए 1 वनडे और 2 टी20 मुकाबले भी खेल चुके हैं। शुक्रवार को शुभमन गिल की हेल्थ अपडेट देते हुए भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि मेडिकल रिपोर्ट ही सबसे अच्छी है। मैंने दो दिन पहले शुभमन से बात की थी। वह ठीक हो रहा है। यह सुनकर अच्छा लगा।"
Tagsशुभमन गिलइंजरीदक्षिण अफ्रीका टेस्टवनडे सीरीजनितीश राणाआईपीएलदिल्ली कैपिटल्सकेकेआरगुजरात टाइटंसमोर्ने मोर्कलसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीभारतीय क्रिकेट टीमहेल्थ अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





