
x
Vadodara वडोदरा। गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 169 रन का टारगेट दिया है। मंगलवार को बीसीए स्टेडियम में जारी एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए।
इस टीम को महज 9 रन पर सोफी डिवाइन (6) के रूप में बड़ा झटका लगा गया था। यहां से बेथ मूनी ने अनुष्का शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 के स्कोर पर जायंट्स ने लगातार दो गेंदों पर अनुष्का (16) और कप्तान एशले गार्डनर (0) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद बेथ मूनी ने कनिका आहूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की, जिसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 गेंदों में 61 रन जुटाकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेयरहैम ने 25 गेंदों में 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
एक छोर पर निरंतर विकेट गिरते रहे, तो दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने 35 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। एक सफलता मिन्नू मणि के हाथ लगी।
गुजरात जायंट्स इस मुकाबले में कप्तान एशले गार्डनर के अलावा, बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ उतरी है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा शामिल हैं।
Tagsवडोदराविमेंस प्रीमियर लीग 2026डब्ल्यूपीएल एलिमिनेटरगुजरात जायंट्सदिल्ली कैपिटल्सबेथ मूनीबीसीए स्टेडियमएशले गार्डनरसोफी डिवाइनजॉर्जिया वेयरहैमचिनले हेनरीमहिला क्रिकेटफाइनल की दौड़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





