खेल

बेथ मूनी ने जड़ा धुआंधार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दिया 413 का लक्ष्य

jantaserishta.com
20 Sept 2025 5:34 PM IST
बेथ मूनी ने जड़ा धुआंधार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दिया 413 का लक्ष्य
x
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और जॉर्जिया वॉल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की। हिली 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वॉल और एल्सी पेरी के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। 150 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में वॉल 68 गेंद पर 14 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं बेथ मूनी ऑस्ट्रेलियाई पारी का मुख्य आकर्षण रहीं।
मूनी पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं। अगर वह अंत तक क्रीज पर रुकतीं, तो ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से वनडे क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना जाती। मूनी ने 75 गेंद पर 23 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन की पारी खेली। वह रन आउट हो गईं। अपनी पारी के दौरान मूनी ने पेरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 106 और एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन की अहम साझेदारी की।
मूनी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का निचला क्रम ढह गया। ऑस्ट्रेलिया 47.5 ओवर में 412 रन पर ऑल आउट हो गई। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त रूप से यह सर्वाधिक स्कोर है। इस स्कोर को पार करने का मौका टीम के पास था। ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में भी 412 रन बनाए थे।
भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी सबसे महंगी रहीं। रेड्डी ने 8.5 ओवर में 86 रन लुटाए। हालांकि सर्वाधिक 3 विकेट लेने में उन्हें सफलता मिली। रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story