व्यापार

अक्टूबर 2020 में सबसे ज्यादा बिकी Mahindra Bolero

Bharti sahu
23 Nov 2021 8:17 AM GMT
अक्टूबर 2020 में सबसे ज्यादा बिकी Mahindra Bolero
x
महिंद्रा ने बीते महीने (अक्टूबर 2021 में) कुल 41,908 वाहनों की बिक्री की है। इसमें पर्सनल व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और एक्सपोर्ट शामिल है।

महिंद्रा ने बीते महीने (अक्टूबर 2021 में) कुल 41,908 वाहनों की बिक्री की है। इसमें पर्सनल व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल और एक्सपोर्ट शामिल है। सिर्फ पर्सनल व्हीकल की बात करें तो कुल बिक्री 20,034 यूनिट्स की हुई, जो अक्टूबर 2020 के मुकाबले 10 फीसदी की ग्रोथ है। महिंद्रा की बोलेरो एसयूवी कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। खास बात है कि इस एसयूवी को शहरों से लेकर गांव तक में पसंद की जाती है।

सबसे ज्यादा बिकी Mahindra Bolero
अक्टूबर 2020 में महिंद्रा बोलेरो की 6,375 यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले बिक्री में 16.38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर 2020 में बोलेरो की 7,624 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे पायदान पर महिंद्रा XUV300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी रही। इसकी 4,203 यूनिट्स बिकी हैं। इसी तरह तीसरे और चौथे पायदान पर महिंद्रा XUV700 और महिंद्रा Scorpio रही हैं। इनकी क्रमश: 3,407 यूनिट्स और 3,304 यूनिट्स बिकी हैं।
महिंद्रा बोलेरो की खासियत
महिंद्रा बोलेरो कंपनी की किफायती एसयूवी है। इसकी कीमत 8.62 लाख रुपये से शुरू होकर 9.61 लाख रुपये तक जाती है। यह दो वेरिएंट बी6 और बी8 में आती है। इंजन की बात करें तो एसयूवी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है। यह इंजन 75PS की पावर और 210Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
इसमें भले ही आपको बहुत फैंसी फीचर्स ना मिलते हैं, लेकिन आपके काम की सभी चीजें दी गई हैं। कार में कीलेंस एंट्री, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AUX और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेबल म्यूजिक सिस्टम, एसी और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट मिलता है।


Next Story