खेल

Bengaluru Open: भारत की तीन युगल जोड़ियां पहुंची क्वार्टर फाइनल में...

Deepa Sahu
9 Feb 2022 11:08 PM IST
Bengaluru Open: भारत की तीन युगल जोड़ियां पहुंची क्वार्टर फाइनल में...
x
जीवन नेदुनचेझियान और पूरव राजा की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

जीवन नेदुनचेझियान और पूरव राजा की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया के बोर्ना गोजो और बुल्गारिया के दिमितार कुजमनोव की जोड़ी के खिलाफ 6-4, 6-7,10-8 से जीत दर्ज की। इसके अलावा रामकुमार रामनाथन एवं साकेत माइनेनी और एन श्रीराम बालाजी एवं विष्णुवर्धन भारतीय जोड़ियों ने भी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह पक्की की।

रामकुमार और मेइनेनी की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने जर्मनी के मार्कोस कालोवेलोनिस और जापान के तोशीहिदे मात्सुई की जोड़ी को 6-3 6-3 से शिकस्त दी।
बालाजी और वर्धन को माथियास बॉर्ग्यू (फ्रांस) और किमर कोप्पेजंस (बेल्जियम) की जोड़ी को मात देने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने 6-4 4-6 10-3 से जीत दर्ज की। इस बीच भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन गुरुवार को चेक गणराज्य के शीर्ष वरीय जिरी वेस्ली से भिड़ेंगे।


Next Story