खेल

बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रनो से हराया

Harrison
25 April 2024 11:17 PM IST
बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रनो से हराया
x

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. उसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में लगातार 6 हार के पहली जीत दर्ज की है. गुरुवार (25 अप्रैल) को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रनों से शिकस्त दी.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 विकेट गंवाकर 206 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई. रजत ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 20 गेंदों पर 50 रन बनाए. जबकि कोहली ने 43 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली.

आखिर में कैमरन ग्रीन ने मोर्चा संभाला और 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन जड़ दिए. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बेहतरीन साबित हुए. उन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि टी नटराजन ने 2 विकेट झटके. मयंक मार्कंडे और पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली.

Next Story