खेल

नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा फायदा

Bharti sahu
13 July 2021 10:06 AM GMT
नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा फायदा
x
सुबह के समय फलों का सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ फल ऐसे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सुबह के समय फलों का सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए सबसे फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से खट्टे फल हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि नाश्ते में क्या खाना फायदेमंद हो सकता है।

खाली पेट न खाएं ये 3 खट्टे फल
अंगूर
अंगूर खाने में खट्टे होते हैं। इसलिए, इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एसिड पाया डाता है। ये गैस्ट्रिक, एसिड, अल्सर और पेट में जलन की शिकायत की वजह बन सकते हैं।
संतरा-मुसब्बी
खाली पेट कभी संतरा या मुसब्बी भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।

केला
केले में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। यह एक अच्छा आहार है। केला मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते है।
नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से मिलेगा फायदा
नट्स
हेल्दी गट यानी स्वस्थ्य आंत के लिए नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स खाना बहुत जरूरी है। यह न केवल पाचन में सुधार करते हैं बल्कि आपके पेट के पीएच लेवल को भी सामान्य करते हैं। आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आपको इन्हें कम मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इसकी अधिक खाने से पिंपल्स और वजन बढ़ सकता है।

भीगे बादाम
खाली पेट बादाम खाने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। बादाम मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हें रातभर भिगोकर खाने से अधिक फायदे होते हैं।
गर्म पानी-शहद
सुबह-सुबह गर्म पानी और शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। शहद में विटामिन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो पेट को साफ रखने में मददगार हैं। गर्म पानी के साथ शहद पीने से शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।




Next Story