खेल

यॉर्कशायर के साथ 2027 तक बने रहेंगे बेन क्लिफ

jantaserishta.com
7 Jun 2025 5:02 PM IST
यॉर्कशायर के साथ 2027 तक बने रहेंगे बेन क्लिफ
x
यॉर्कशायर: बेन क्लिफ ने शनिवार को 'यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब' के साथ दो साल के अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए। 22 वर्षीय बेन क्लिफ अब साल 2027 के अंत तक हेडिंग्ले में बने रहेंगे।
बेन क्लिफ ने साल 2022 में प्रोफेशनल स्तर पर डेब्यू किया था। इसके बाद से हैलिफैक्स में जन्मे क्लिफ ने सभी फॉर्मेट में कुल 16 मैच खेले। उन्होंने साल 2024 में नॉटिंघमशायर के खिलाफ 31 रन देकर 4 विकेट झटके थे।
अपने नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने के बाद, क्लिफ ने कहा कि वह 'व्हाइट रोज' के साथ जुड़ने से रोमांचित हैं। बेन क्लिफ ने कहा, "मैं हमेशा से यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैं यहां एज ग्रुप से गुजरा और उन्हीं खिलाड़ियों के साथ खेला, जिनके साथ मैं अब ड्रेसिंग रूम शेयर करता हूं। मैंने ऑस्ट्रेलिया की सर्दियों में कड़ी मेहनत की। मुझे लगता है कि अपने खेल पर फोकस करने से मुझे अब फायदा मिलने लगा है। मिकी (यॉर्कशायर बॉलिंग कोच) के साथ काम करना शानदार रहा है। उन्होंने मुझे अपने खेल को अगले लेवल तक ले जाने में मदद की। टीम का माहौल मजेदार है। मैं अगले कुछ सालों में टीम को सफलता दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करना चाहता हूं।"
यॉर्कशायर पुरुष टीम के हेड कोच एंथनी मैकग्रा ने कहा, "हम बेन को अपना नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए देखकर बहुत खुश हैं। पिछले 12 महीनों में तेजी से उनकी ग्रोथ हुई है। हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि अगले 2 सालों में बेन अपने खेल को कहां तक ले जाते हैं।"
एंथनी मैक्ग्राथ ने कहा, "बेन गेंद को तेजी से स्विंग करने की कला से टीम को एक नया आयाम देते हैं। हम उनके साथ मिलकर काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि वह आगे चलकर टीम के लिए शानदार एसेट बनें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story