
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (1 दिसंबर) को एक बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने अपनी नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) का ऐलान किया है. इस कमेटी में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे के साथ सुलक्षणा नाईक को शामिल किया गया है.
दरअसल, बीसीसीआई ने यह फैसला नए चीफ सेलेक्टर और सेलेक्शन कमेटी को चुनने के लिए लिया है. यानी अब नई सेलेक्शन कमेटी को यही क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी निर्धारित करेगी. यही तीनों नए सेलेक्टर चुनेंगे.
बता दें कि अशोक मल्होत्रा ने भारतीय टीम के लिए 7 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले थे. वह इस वक्त इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. वहीं दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर जतिन परांजपे ने टीम इंडिया के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं. वह पूर्व में सेलेक्शन कमेटी में भी रह चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





