खेल

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा- राहुल द्रविड़ को क्यों नहीं बनाया गया टीम इंडिया का मुख्य कोच

Subhi
23 Oct 2021 8:41 AM IST
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा- राहुल द्रविड़ को क्यों नहीं बनाया गया टीम इंडिया का मुख्य कोच
x
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को लेकर पिछले दिनों काफी बातें की जा चुकी है। आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को लेकर पिछले दिनों काफी बातें की जा चुकी है। आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह से इस मामले में मुलाकात की है। उनको टीम इंडिया का कोच बनने के लिए राजी कर लिया गया है।

टीवी टुडे से बात करते हुए गांगुली ने इस बात का खुलासा किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, "देखिए अभी तक कुछ भी पुष्टी तो की नहीं गई है, मैं भी अखबार में पढ़ता रहता हूं। अब तक ऐसा कुछ भी पक्का हुआ नहीं है। इन सब चीजों को लेकर एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। विज्ञापन किया जाएगा इसकी प्रक्रिया पूरी होगी।"
आगे उन्होंने कहा, "अभी तो वह एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के कोच हैं। हमसे मिलने आए थे दुबई में एनसीए के लिए कि इसको कैसे आगे लेकर जाना है क्योंकि मैं समझता हूं कि इंडियन क्रिकेट में एनसीए का बहुत बड़ी भूमिका है। एनसीए ही है वो जो हमारे लिए अगले स्तर के खिलाड़ियों को बनाते हैं। तो इन सब चीजों को लेकर ही हमसे बातें करना चाहते थे।"
"हमने पहले भी उनसे कोचिंग को लेकर बात की थी कि क्या आपको करना है, आप करना चाहते हैं। वो इतना इस चीज को लेकर इतना इंट्रेस्टेड नहीं थे। अभी भी मुझे वही लगता है, देखेंगे जब विज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने समय मांगा है देखते हैं आगे क्या होगा।"





Next Story