खेल

BCCI ने किया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
23 July 2022 10:45 AM IST
BCCI ने किया बड़ा ऐलान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अपने अंपायर्स के लिए एक नई कैटेगरी ए-प्लस बनाने का ऐलान किया है. इस ए-प्लस वर्ग में कुल 10 अंपायर्स को जगह मिली है. इंटरनेशनल अंपायर्स में नितिन मेनन, अनिल चौधरी, मदनगोपाल जयरमन, वीरेंद्र कुमार शर्मा और के एन अनंतपद्माभानन ए-प्लस वर्ग का हिस्सा बने हैं. वहीं रोहन पंडित, निखिल पटवर्धन, सदाशिव अय्यर, उल्हास गांधी और नवदीप सिंह सिद्धू भी ए-प्लस वर्ग का हिस्सा हैं.

सी. शम्सुद्दीन सहित 20 अंपायर ग्रुप-ए में हैं जबकि ग्रुप-बी में 60, ग्रुप-सी में 46 और ग्रुप डी में 11 अंपायरों को जगह मिली है. गुरूवार को शीर्ष परिषद बैठक में पूरी सूची रखी गई थी जिसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायरों के. हरिहरन, सुधीर असनानी और अमीष साहेबा एवं बीसीसीआई अंपायरों की उप-समिति के सदस्यों ने तैयार किया. ए-प्लस और ए वर्ग के अंपायरों को प्रथम श्रेणी मैच के लिये प्रत्येक दिन 40,000 रुपये, जबकि बी और सी वर्ग में प्रत्येक दिन 30,000 रुपये दिए जाते हैं.
इस मामले को लेकर बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'यह ग्रेडिंग नहीं है. इसमें ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें ए-प्लस नया वर्ग है. ए-प्लस और ए को भारतीय अंपायरों की क्रीम कहा जा सकता है. बी और सी वर्ग में भी अच्छे अंपायर हैं. जब घरेलू टूर्नामेंट में जिम्मेदारी देने की बात की आएगी तो ग्रुप के हिसाब से तरजीह मिलेगी. 2021-2022 सत्र में प्रदर्शन की समीक्षा के बाद ग्रुप बनाए गए हैं.
भारतीय अंपायरों के प्रदर्शन की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अक्सर आलोचना की जाती रही है. केवल एक भारतीय अंपायर मेनन ही आईसीसी एलीट पैनल का हिस्सा हैं. अधिकारी ने कहा, 'हम एलीट पैनल को ज्यादा ही तरजीह देते हैं. एलीट पैनल में केवल इंग्लैंड के तीन अंपायर हैं और ऑस्ट्रेलिया के दो अंपायर हैं. सभी स्तर पर अंपायरिंग के मानक सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story