खेल
बीसीसीआई ने केकेआर को दिया मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश
jantaserishta.com
3 Jan 2026 11:39 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज करने को कहा है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने ये जानकारी आईएएनएस को दी।
आईएएनएस के साथ बातचीत में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर को बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि केकेआर रहमान की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।
आईएएनएस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर रखने संबंधी कोई भी निर्देश भारत सरकार की तरफ से नहीं मिला है। आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर द्वारा खरीदे जाने के फैसले की आलोचना की है और उनके लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है।
बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था। कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई, और इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और भारत-बांग्लादेश रिश्तों में काफी गिरावट आई है।
30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





